मारन के इस बयान से उत्तर और दक्षिण भारत के बीच भाषाई मुद्दा एक बार फिर से सुर्खियों में आता दिखाई दे रहा है। हालांकि DMK सुप्रीमो एमके स्टालिन अपने नेताओं को बार-बार ऐसे बयान देने से बचने की सलाह देते रहे हैं।
मध्यप्रदेश के जावरा में एक शख्स हैवान बन गया। उसने अपने छोटे भाई की पत्नी को पहले रॉड से मारकर अधमरा किया। फिर भी मन नहीं भरा तो केरोसिन डालकर आग लगा दी। इसके बाद गेट के पास रॉड लेकर तब तक खड़ा रहा,
इस नए वैरिएंट से अस्पतालों में मरीजों के भर्ती और मरने वालों के मामले वैसे नहीं है जैसे डेल्टा वैरिंएंट के थे। लेकिन नई रिसर्च में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पता लगा है कि कोरोना का यह नया वैरिएंट आपकी आवाज छीन सकता है।
जम्मू कश्मीर के बारामूला इलाके में आतंकियों ने रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर हत्या कर दी है। आतंकवादियों ने गैंटमुल्ला, शीरी बारामूला में पूर्व पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफी मीर की तब गोली मारकर हत्या कर दी जब वे मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे।
गुलाम अहमद मीर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, अविनाश पांडेय को झारखंड के प्रभार से हटाकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन में मारे गये 3 नागरिकों के परिजन को जम्मू-कश्मीर सरकार नौकरी देगी। बता दें कि पुंछ इलाके में आतंकवादियों के हमले में उस समय तीन नागरिक मारे गये जब सेना के साथ मुठभेड़ जारी थी।
टोल टैक्स की वसूली अब फास्टटैग के माध्यम से नहीं, GPS बेस्ड सिस्टम से होगी। अगले साल मार्च महीने तक ये नया सिस्टम काम करने लगेगा। कंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकारी ने मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए ये जानकारी दी है।
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपी बृजभूषण के करीबी संजय सिंह के WFI का अध्यक्ष बनने के बाद खिलाड़ियों का विरोध जारी है। आक्रोश जाहिर करते हुए गूंगा पहलवान ने पद्मश्री सम्मान लौटाने की घोषणा की है।
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ा इनकाउंटर हुआ है। खबर है कि सुरक्षाबलों ने इनकांउटर में 4 नक्सलियों को मार गिराया है।
महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करने पहुंची। इस दौरान मणिपुर की कोच ने अपने दर्द दीपिका पांडेय सिंह के सामने साझा किया। डायना देवी विधायक को देख कर फफक कर रोने लगीं और बोल पड़ीं की मेरे मणिपुर को आप लोग बचा लीजिए।
तेलंगाना के नलगोंडा जिले में एक सत्र न्यायाधीश बी तिरूपति ने शुक्रवार को बलात्कार के मामले में दोषी के खिलाफ सजा सुनाई।
30 दिसंबर को इस भव्य समारोह का पूर्वाभ्यास होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या के दौरे पर जा रहे हैं, जहां वो अयोध्या के नए एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे।