logo

जामताड़ा में युवक की गोली मारकर हत्या

जामताड़ा में युवक की गोली मारकर हत्या

द फॉलोअप डेस्कः
जामताड़ा जिले के मिहिजाम में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक की पहचान नंदा यादव (35) के रूप में हुई है। वह बिहार के जमुई का रहने वाला था। जो जामताड़ा में रहकर दूध का कारोबार करता था। बताया जा रहा है कि युवक को उस वक्त गोली मारी गई है जब वह सो रहा था। अपराधियों ने एक गोली युवक के सीने में और दूसरी कनपट्टी में मारी है। सोमवार सुबह जब परिजन उसे उठाने के लिए गए, तो उसे खून से लथपथ पाया गया। 


मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह एक खुले स्थान पर सो रहा था। अपने मवेशियों की रखवाली करने के लिए वह बाहर में खुली जगह पर ही सोता था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

Tags - Jamtara Jamtara News Jamtara Crime Jamtara Latest News