logo

उपलब्धि : वुशु खिलाड़ी पूर्णिमा लिंडा ने मास्को में जीता कांस्य पदक

0121.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मास्को में चल रही मॉस्को स्टार इंटरनेशनल वुशु प्रतियोगिता में रांची की बेटी ने मान बढ़ाया। वुशु खिलाड़ी पूर्णिमा लिंडा ने रविवार को कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। यह प्रतियोगिता दो से आठ मई तक मॉस्को में आयोजित है। बताते चलें कि पिछले दिनों मेरठ में आयोजित सिलेक्शन ट्रायल के आधार पर पूर्णिमा लिंडा का भारतीय दल में चयन हुआ था।

दो स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं
पूर्णिमा लिंडा की गिनती झारखंड वुशु की एक मेहनती खिलाड़ी के रूप में होती है। उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत कर राज्य का मान बढ़ाया है36वें नेशनल गेम्स में वे राज्य वुशु दल का हिस्सा थीं। वहीं, बीते दिनों आयोजित फेडरेशन कप वुशु प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीती थीं। पूर्णिमा की सफलता पर राज्य की खेल निदेशक सरोजिनी लाकड़ा, मधुकांत पाठक सहित डॉ. प्रदीप वर्मा, चंचल भट्टाचार्य, मिथलेश साहू, प्रोफेसर मुकुंद मेहता, डॉ कविता वर्मा, डॉ अंशु साहू, प्रियदर्शी अमर, शशिकांत पांडे आजाद सहित अन्य ने शुभकामनाएं दी हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT