logo

BREAKING : बोकारो स्टील प्लांट में मजदूर की मौत, काम के दौरान क्रेन से नीचे गिरने पर गई जान

deadbodyyyy2.jpg

बोकारो 
बोकारो स्टील प्लांट में काम के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई है। बताया गया है कि मजदूर की मौत क्रेन से नीचे गिरने से हुई है। ये भी सूचना है कि मृतक बोकारो स्टील प्लांट में संविदा मजदूर था। दिनेश महतो नाम के इस मजदूर की आयु 37 साल थी। 

मजदूर प्लांट के अंदर आईएमएफ विभाग में क्रेन संख्या 3 पर काम कर रहा था और नीचे गिर गया। सहकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां से बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन यहां कुछ देर बाद इलाज के दौरान डॉक्टरों इसे मृत घोषित कर दिया।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News