logo

हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से जमानत पर क्या कह रहे हैं INDIA गठबंधन के नेता

हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से जमानत पर क्या कह रहे हैं INDIA गठबंधन के नेता

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

कथित जमीन घोटाला केस में बीते 5 महीने से रांची के होटवार जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से नियमित जमानत मिल गई है। आज हेमंत सोरेन जेल से बाहर आये। उन्होंने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था। हेमंत सोरेन ने ये भी कहा कि उनपर एक मनगढ़ंत और झूठा आरोप लगाकर पांच महीने जेल में रखा गया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट की टिप्पणी का सबलोग अपनी-अपनी तरह से आकलन करेंगे। इस बीच इंडिया गठबंधन के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, गुलाम अहमद मीर, शिल्पी नेहा तिर्की और बंधु तिर्की ने अपने-अपने तरीके से इस मामले में टिप्पणी की है। वहीं बीजेपी ने भी पलटवार किया है। 

बंधु तिर्की-शिल्पा तिर्की ने न्याय की जीत कहा
झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने इसे न्याय की जीत बताया। उन्होंने कहा कि 5 महीने बाद हेमंत सोरेन को बेल मिली है। केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी ने हेमंत सोरेन को गहरी साजिश के तहत फंसाया। जांच एजेंसी का दुरुपयोग किया गया। बंधु तिर्की ने उम्मीद जाहिर की है कि हेमंत सोरेन जल्द ही दोषमुक्त भी होंगे। मांडर से कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि ईडी को झारखंड में मुंह की खानी पड़ी। इस प्रकरण से स्पष्ट है कि केंद्र की मोदी सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करती है। फर्जी केस में हेमंत सोरेन को उलझाकर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया गया। 

हेमंत सोरेन का जेल से बाहर आना बढा़येगा आत्मबल
झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि हेमंत सोरेन जमीनी नेता हैं। उनका जेल से बाहर आना हमें बहुत आत्मबल देगा। आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन को इसका फायदा मिला। 2019 के विधानसभा चुनाव में में इसका काफी इम्पैक्ट दिखा।

 

ममता बनर्जी ने हेमंत सोरेन का स्वागत किया
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि झारखंड के महत्वपूर्ण आदिवासी नेता हेमंत सोरेन को इस मामले में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उनको आज हाईकोर्ट से जमानत मिली है। मैं बहुत खुश हूं। मुझे यकीन है कि वे तुरंत सार्वजनिक गतिविधियां शुरू करेंगे। हेमंत सोरेन का हमारे बीच स्वागत है। 

 

तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर लगाये गंभीर आरोप
आरजेडी के तेजस्वी यादव ने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध के कारण झूठे केस में फंसाए गए राजनीतिक कैदी भाई हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर हार्दिक बधाई। देश की न्यायप्रिय जनता जानती है कि कैसे विपक्ष के नेताओं को एजेंसियों का दुरुपयोग कर उन्हें रेड, समन और जेल के नाम पर सताया गया है। अहंकारी और तानाशाह लोग अब भी जनता के विवेक और निर्णय पर शक कर रहे है।

 

Tags - Jharkhand NewsJMMINDIAHemant Soren BailLand Scam Case