logo

जमशेदपुर : भारी बारिश से मनीफीट आदर्श बस्ती में जलजमाव, विधायक पूर्णिमा साहू की तत्परता से लोगों को राहत

purnima_new_1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बीते तीन दिनों से जमशेदपुर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मनीफीट स्थित आदर्श बस्ती में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बस्ती के कई घरों में पानी घुस गया, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस स्थिति की जानकारी मिलते ही जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू ने तत्परता दिखाते हुए विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव के संग मौके पर पहुंचकर प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।
 इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर समस्याओं की जानकारी ली और तत्काल समाधान के लिए जमशेदपुर अक्षेस के अधिकारियों से संपर्क साधा। विधायक के निर्देश पर जेएनएसी के अधिकारियों ने जल निकासी कार्य को अविलंब प्रारंभ किया, जो वर्तमान में युद्ध स्तर पर जारी है। विधायक की त्वरित कार्रवाई से जलजमाव की स्थिति में काफी सुधार हुआ है और लोगों को राहत मिली। इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर हैं और किसी भी स्थिति में जनता को मुसीबत में नहीं छोड़ा जायेगा, समस्या के समाधान हेतु सभी जरूरी कदम उठाये जाएंगे।


 

Tags - Purnima Sahu jamshedpur latest Jharkhand News jharkhand Updates Latest jamshedpur flood news jamshedpur Updates Jamshedpur flood news in hindi latest jamshedpur news Jamshedpur news latest jamshedpur News latest updates latest news