द फॉलोअप डेस्क
रांची जिला बॉक्सिंग संघ का नया अध्यक्ष विनय सिन्हा 'दीपू' को बनाया गया है। रांची के होटवार स्थित खेलगांव में सरायकेला-खरसावां जिला के सचिव राजीव कुमार वर्मा और रामगढ़ जिला के अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी के देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। बताते चलें कि एनुअल जनरल मीटिंग में 2023 से 2025 के लिए नई कार्यकारिणी टीम का गठन किया गया। जिसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता विनय सिन्हा अध्यक्ष, कार्यकारिणी अध्यक्ष परमजीत सिंह, उपाध्यक्ष विशाल आनंद नाग, सचिव अजय मुकुल टोप्पो और कोषाध्यक्ष गुलाम जावेद को बनाया गया। वहीं, डॉली कुमारी सिंह, बलामदीना तिग्गा, कुमारी प्रिया, सचिन कुमार और मानव प्रताप सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT