द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया में रविवार को अचानक से वायरल हुआ। इस वीडियो में एक युवती से अश्लील बात करते नजर आ रहे हैं। 21 सेकंड के इस वीडियो को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि “यह है कांग्रेस का चरित्र, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी का यह तथाकथित माजरा है। महिलाओं के इज्जत से खेलना, कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का अपने पत्नी को तंदूर में जलाना, काश गांधी परिवार समझ पाता, यदि यह सही है तो कांग्रेस के लिए डूब मरने वाली बात है”। वायरल वीडियो के कारण राजनीतिक हलकों में सनसनी फैल गई है। हालांकि, यह वीडियो सही है या नहीं ये तो जांच का विषय है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लेकर स्वास्थ्य मंत्री की ओर से कोई प्रक्रिया नहीं आई।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT