द फॉलोअप डेस्क
खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र के रीमिक्स फॉल घूमने गए चार छात्रों में दो की डूबने से मौत हो गई। मृतक छात्र हजारीबाग के बताए जा रहे हैं। वहीं, बाकी दो छात्रों का इलाज खूंटी के सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार ये सभी गोस्सनर कालेज के छात्र हैं। वहीं, एक छात्र के बारे में बताया जा रहा है कि वह चुटिया का निवासी है।
