logo

इस बार 19 नये चेहरे पहुंचेंगे झारखंड विधानसभा, जानिए किस पार्टी से कितने न्यू एमएलए 

इस बार 19 नये चेहरे पहुंचेंगे झारखंड विधानसभा, जानिए किस पार्टी से कितने न्यू एमएलए 

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड विधानसभा चुनाव का परिणाम रविवार को आ गया है। इंडिया गठबंधन ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। इस बार 19 नये चेहरे चुनकर आये हैं। इसमें अधिकतर युवा चेहरे हैं। जेएलकेएम से सुप्रीमो जयराम महतो भी विधायक बने हैं। भाजपा से सात नये चेहरे विधायक बने हैं। झामुमो से पांच और कांग्रेस से तीन नये चेहरे विधायक बने हैं। माले, राजद, आजसू से भी एक-एक नया चेहरा विधानसभा में दिखाई देंगे। पहली बार विधानसभा में पहुचने वाले विधायकों में, शत्रुघ्न महतो, रोशन चौधरी, प्रदीप प्रसाद, मंजू कुमारी, कुमार उज्जवल, रागिनी सिंह, रामसूर्या मुंडा, मो तजाउद्दीन, आलोक सोरेन, सुदीप गुड़िया, धनंजय सोरेन, श्वेता सिंह, सुरेश बैठा, निशत आलम, नरेश प्रसाद सिंह, चंद्रदेव महतो, निर्मल महतो, जयराम महतो, पूर्णिमा साहू