logo

आज झारखंड के इन 6 जिलों में हो सकती है बारिश, जानिए अगले 15 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

आज झारखंड के इन 6 जिलों में हो सकती है बारिश, जानिए अगले 15 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड का मौसम एक बार फिर से करवट ले रहा है। आज पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में बारिश के आसार हैं। जबकि राज्य के शेष हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। वहीं बात पिछले 24 घंटे के मौसम की करे तो राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस सरायकेला और सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस चतरा का दर्ज किया गया। 


मौसम विभाग के अनुसार, एक मार्च को उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती उत्तरी हिस्सों में हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। जबकि शेष हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। रात व सुबह में हल्की ठंड रहने की संभावना है। जबकि दिन में मौसम गर्म रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। 2 मार्च से मौसम शुष्क रहेगा।


15 दिन में 37 डिग्री तक जा सकता है झारखंड का तापमान
मौसम विभाग ने झारखंड के 15 दिन का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि 28 फरवरी से 6 मार्च के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। यह 29 डिग्री सेंटीग्रेड से 37 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रह सकता है। वहीं, इसके अगले सप्ताह यानी 7 मार्च से 13 मार्च के बीच अधिकतम पारा 30 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है, जो सामान्य से सामान्य से अधिक है।