logo

जयराम महतो को चुनाव से पहले शॉक : कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ी, प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा 

कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ी, प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा 

धनबाद 
जेएलकेएम (जयराम महतो) की पार्टी झारखण्ड लोकतान्त्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा के केंद्रीय संगठन महासचिव शंकर महतो समेत सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन कार्यकर्ता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं पद से इस्तीफा दे दिया है।
मौके पर शंकर महतो ने गांधी सेवा सदन में मीडिया को बताया कि जिस सोच के साथ पार्टी में जुडा और जन आंदोलन का हिस्सा बना वह सोच आज पार्टी में नहीं रहा, सबकुछ बदल चूका है।

उन्होंंने कह ा, सिंदरी में मेरे अलावे आठ से नौ ऐसे पदाधिकारी थे। जिन्हे पार्टी से और पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो से यह उम्मीद थी कि हम में से ही किसी एक को सिंदरी विधानसभा से प्रत्याशी बनाया जायेगा जबकि ऐसा नहीं हुआ। लोकसभा के चुनाव में जिसने पार्टी विरोधी कार्य किया पार्टी ने उसे ही प्रत्याशी बना दिया है। इस परिस्थिति में अब पार्टी में रहने का कोई औचित्य नहीं रह जाता इसलिए हम सभी त्यागपत्र दे रहे हैं।


 

Tags - Assembly Elections Elections Jharkhand News Election News Assembly Elections Assembly