logo

शशि थरूर जुलाई में आएंगे झारखंड, स्टेट कॉन्क्लेव में होंगे शामिल

228.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रोफेशनल्स कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. शशि थरूर जुलाई माह में झारखंड आएंगे। यहां वे स्टेट कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। इस दौरान न्याय चौपाल प्रोग्राम की लॉन्चिंग भी होगी। यह जानकारी झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने दी। विक्रम जायसवाल व झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस की प्रदेश सचिव मीनाक्षी सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रोफेशनल्स कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. शशि थरूर के ऑफिस में उनसे मुलाकात की। इस दौरान आदित्य जायसवाल ने पूर्व के कार्यक्रमों एवं आगामी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया। भविष्य में जो कुछ प्रोफेशनल्स कांग्रेस झारखंड करने वाली है उस पर भी चर्चा की। इसके बाद आदित्य विक्रम ने अपने कार्यों की क्वार्टरली रिपोर्ट डॉ. शशि थरूर को सौंपा। साथ ही ट्राइबल महिलाओं एवं ट्राइबल इकोनामी पर भी चर्चा की गई। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अखिल भारतीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस पहल करेगी और इसके तहत काम भी करेगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT