logo

जमशेदपुर में SDM ने किया शहरी क्षेत्र के छठ घाटों का निरीक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश

जमशेदपुर में SDM ने किया शहरी क्षेत्र के छठ घाटों का निरीक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर में विधानसभा चुनाव 2024 के साथ ही आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर भी प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार ने स्वर्णरेखा और खरकई नदी के किनारे मौजूद शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। वहीं, इस दौरान उन्होंने छठ महापर्व शुरू होने से पहले घाटों पर व्याप्त कमियों को दूर करने के दिशा-निर्देश भी दिये।छठ घाट पर होने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की
इस दौरान SDM ने अधिकारियों से छठ घाटों की साफ-सफाई और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था के साथ सभी छठ घाट में डेंजर जोन चिन्हित करने व बेरिकेडिंग करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने पर्व शुरू होने से पहले छठ घाटों से नाविक व गोताखोर को टैग किये जाने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाने और छठ घाट की ओर जाने वाले सभी पहुंच पथ की आवश्यक मरम्मतीकरण कार्य को पूरा करने के लिए भी कहा।

छठ घाटों पर होगी प्रकाश की समुचित व्यवस्था 
अपने निरीक्षण के दौरान SDM ने कहा कि नगर निकाय, पुलिस, यातायात, विद्युत, आपदा प्रबंधन सहित सभी संबद्ध पदाधिकारी आपस में समन्वय सुनिश्चित करते हुए सभी कार्य ससमय संपन्न कराएं। इसके साथ ही छठ घाटों पर पर्व के दौरान प्रकाश की समुचित व्यवस्था रखी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने सुगम यातायात और घाटों पर पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

Tags - SDM Chhath Ghats Jamshedpur Jharkhand News Jharkhand latest News