logo

सफायर रेसिडेंसी अपार्टमेंट में सावन महोत्सव आयोजित, जमकर थिरकी महिलाएं

सफायर रेसिडेंसी अपार्टमेंट में सावन महोत्सव आयोजित, जमकर थिरकी महिलाएं

द फॉलोअप डेस्क 
रांची :
बहू बाजार स्थित सफायर रेसीडेंसी अपार्टमेंट में शुक्रवार को सावन महोत्सव बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। महोत्सव मे रंगारंग नृत्य-संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सभी महिलाओं ने सावन के मनमोहक गीत गाए तथा गीतों पर जमकर ठुमके लगाते हुए डांस किया। सभी महिलाएं आकर्षक रंग-बिरंगे परिधान तथा सोलह श्रृंगार और हाथों में मेहंदी रचाकर सावन मिलन में आई थी। कार्यक्रम में सबों ने झूला झूलकर खूब मस्ती की। इसके अलावा कई रोचक गेम्स खेलते हुए लजीज व्यंजनों का भी खूब आनंद लिया। इस अवसर पर सरिका ठाकुर, जूली शंकर, संतोषी मुरारका, किरण सिंह, उमा, नूतन, अनु, मंजू भूषण, पुष्पा भगत, सोनी ठाकुर, नीतू दास, चंदा, रितु, लिली ठाकुर, नीतू और ममता ठाकुर के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज सावन महोत्सव सफायर रेसिडेंसी अपार्टमेंट Jharkhand News Jharkhand Latest News Sawan Mahotsav Sapphire Residency Apartment