logo

सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से हाथी गंभीर रूप से घायल, वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पदूपग.jpg

द फॉलोअप, चाईबासा
पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से एक जंगली हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। हाथी की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिससे वन विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल हाथी के रेस्क्यू एवं उपचार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि जंगल में पहले से लगाए गए विस्फोटक की चपेट में आने से हाथी घायल हुआ है।


स्थिति गंभीर, निगरानी बढ़ाई गई
हाथी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है और विशेषज्ञों की टीम उसकी जान बचाने की कोशिश में जुटी है। वन विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त गश्ती बढ़ा दी गई है ताकि किसी अन्य वन्यजीव को खतरा न हो।


 

Tags - jharkhand news saranda forest elephant injured ied blast wildlife rescue