logo

समावेशी शिक्षा के तहत पाकुड़ में दिव्यांग बच्चों की खेल प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

PAKUD_CHILD.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

पाकुड़ जिले में झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत जिला स्तरीय समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिता का आयोजन गोकुलपुर बाजार समिति परिसर में किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न विद्यालय से दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। वहीं खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर दिव्यांग बच्चों ने काफी खुश नजर आए। पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड से आए राजकुमार मंडल रिसोर्स टीचर ने बताया कि इस खेल के माध्यम से एक अनुकूल वातावरण दिव्यांग बच्चों को मिलती है।

आम बच्चों के जैसे ये बच्चें  भी हर चीज में भागीदारी में अपना योगदान कर सके यही उद्देश्य के लिए ही इस तरह का प्रोग्राम हमेशा किया जाता है। इस खेल प्रतियोगिता में जिला भर से लगभग 100 से अधिक दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया तथा खेल प्रतियोगिता में अच्छा स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। दिव्यांग बच्चों ने दौड़ प्रतियोगिता, जलेबी दौड़, बैलून दौड़, म्यूजिकल कुर्सी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, संगीत, नृत्य जैसे खेलों में हिस्सा लेकर काफी बच्चें काफी उत्सुक नज़र आए।

Tags - pakur pakur news jharkhand news jharkhand education project inclusive education divyang children disabled children sports district level sports competition gokulpur bazar samiti pakur school students participation special children sports event