द फॉलोअप डेस्क
सलुजा स्टील एंड पावर लिमिटेड ने अपने CSR कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित मिडिल स्कूल, तुरुक्डीहा, गिरिडीह में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया। यह शिविर ज्योतिबा फुले ग्रामीण अनुसूचित जाति सहकारी विकास सहयोग समिति लिमिटेड के सहयोग से आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ प्रातः 09:00 बजे हुआ। उद्घाटन अवसर पर उपेन्द्र सिन्हा (महाप्रबंधक), प्रितेश कुमार (सेफ्टी मैनेजर), विनय राय (क्वालिटी मैनेजर) ने उपस्थित डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।


शिविर में बिश्वासडीह, तुरूबडीहा, पूर्णानगर और आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों सहित कुल 115 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। उन्हें चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क दवाइयों का लाभ प्रदान किया गया। स्वास्थ्य शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, बीपी और शुगर जांच, आंख और जोड़ों की जांच के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर का समापन अपराह्न 03:00 बजे सफलतापूर्वक हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया। कंपनी प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी समुदाय कल्याण के लिए इस तरह की स्वास्थ्य और सामाजिक पहलों को निरंतर जारी रखेगी।