logo

रांची में  पेट्रोल पंप और दुकानों के लूटकांड में शामिल एक और अपराधी को पुलिस ने दबोचा 

RNC_p_p.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

रांची जिला अंतर्गत विगत कुछ दिनों में शहर के आस-पास कई पेट्रोल पंप और दूकान में लूटपाट की वारदात हुई थी। जिसको लेकर डोरंडा, पुन्दाग, ओरमांझी, बीआईटी मेसरा और टाटीसिल्वे थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर SSP के निर्देशन में सिटी SP और ग्रामीण SP के नेतृत्व में एक S.I.T का गठन कर कांड का उद्धभेदन एवं कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु त्वरित कारवाई करते हुए विगत 29 मार्च को कांड में संलिप्त कुल 10 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर एवं उनके पास से पटना में प्रयुक्त हथियार एवं वाहन की बरामदगी किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पूर्व में गिरफ्तार अपराधकर्मियों के द्वारा पूछताछ के क्रम में इस घटना में संलिप्त अन्य साथियों का नाम का खुलासा किया था, जिसके आधार पर लगातार छापामारी चलायी जा रही थी, इसी क्रम में 1 अप्रैल (बुधवार) को गुप्त सुचना मिली की गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा इस घटना का अपराधी मोहम्मद तल्हा पिता-स्व० अब्दुल करीम पत्ता-कर्बला नगर, चर्च रोड, थाना-लोअर बाज़ार जिला-रांची रात में शहर से कहीं बाहर जाने की तैयारी में है।

जिसके बाद छापामारी टीम के द्वारा मोहम्मद तल्हा को नेवरी गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से उसका मोबाइल घटना में लूटा गया रुपया  का अंश 4500/- रुपया और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट का हौंडा कंपनी का एक्टिवा स्कूटी को बरामद किया गया है। उक्त गिरफ्तार अपराधकर्मी मोहम्मद तल्हा के द्वारा अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में पूर्व के दिनों में जेल भेजे गए सभी 10 अपराधकर्मियों एवं अन्य के साथ मिलकर पुन्दाग स्थित साहू चौक के पास एक पेट्रोल पंप, बीआईटी मेसरा क्षेत्र में दो पेट्रोल पंप, टाटीसिल्वे स्थित पेट्रोल पंप, डोरंडा थाना क्षेत्र के एक अपना मार्ट दूकान एवं ओरमांझी थाना क्षेत्र के मेहता लाइन होटल के पास एक दूकान में लूट पाट एवं दुकानदार को चाकू मारने की बात स्वीकार किया है। कांड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

Tags - Ranchi robbery case petrol pump robbery shop looting incident Jharkhand crime news Ranchi police action SIT investigation