रांची
मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) के एक स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसर मृतक छात्र की पहचान साकेत कुमार के रूप में हुई है, जो कंप्यूटर साइंस में बीटेक कर रहा था। साकेत औरंगाबाद का निवासी बताया गया है। मिली खबर के मुताबिक साकेत रातु थाना के तिलता हनुमान नगर में किराए के कमरे में रहता था। इसी कमरे में सका फंदे से लटकता शव सोमवार को बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है...
