logo

रांची में ज्वैलरी शॉप से 1 किलो चांदी, 20 हजार कैश और मोबाइल लूटा; हथियार लहराते भागे बदमाश

राैोी.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक ज्वेलरी दुकान को अपराधियों ने निशाना बनाया। शाम ढलते ही कुछ हथियारबंद बदमाश दुकान में घुस आए और दुकानदार को कब्जे में लेकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, अपराधी दुकान से करीब 1 किलो चांदी और लगभग 20 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।