द फॉलोअप डेस्क
नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में झारखंड के रामगढ़ जिले को देश में दूसरा स्थान मिला। आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत नीति आयोग से जारी मार्च की डेल्टा रैकिंग में रामगढ़ ने शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, हेल्थ एंड न्यूट्रिशन क्षेत्र में जिले को देश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर डीसी माधवी मिश्रा ने जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई दी। भविष्य में भी इसी तरह कार्य करने के लिए प्रेरित किया। नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत प्रतिमाह जारी किए जाने वाले डेल्टा रैंकिंग में सुधार के लिए डीसी के निर्देश पर नियमित रूप से सभी विभागों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बताते चलें कि हर माह नीति आयोग की ओर से डेल्टा रैंकिंग जारी की जाती है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT