द फॉलोअप डेस्क
राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली जाते ही राज्य की सियासत गरमा जाती है। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को लेकर कई तरह के राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे सत्ता परिवर्तन की चर्चा से भी जोड़कर देख रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली जाने के सवाल पर झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बार–बार दिल्ली क्यों जा रहे हैं, यह वही बता सकते हैं। राजनीतिक परिवर्तन की अटकलों पर बाबूलाल मरांडी ने इसे “राजनीतिक गप्पें” बताया। उनका कहना था कि कुछ अवकाश अवधि (लेजर पीरियड) में इस तरह की चर्चाएं चलती रहती हैं, ये सिर्फ गप्पें हैं।
