logo

गिरिडीह के नाइस पब्लिक स्कूल का प्रिसिंपल गिरफ्तार, नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला

imuu.jpg

गिरिडीह
गिरिडीह पचंबा थाना क्षेत्र के नाइस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद इमामुद्दीन पर एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ पिछले छह महीनों से लगातार छेड़छाड़ करने और 24 मार्च को गलत काम करने का प्रयास करने का आरोप लगा है। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में काफी आक्रोश फैल गया। दरअसल पीड़िता छात्रा जब घर लौटी तो वह कुछ परेशान दिख रही थी, गुमशुम बैठी थी। उसने पढ़ाई करने से भी मना कर दिया। जब घरवालों ने कारण पूछा तो उसने अपनी मां को पूरी घटना बता दी। इसके बाद परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने मिलकर थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई।


सख्त कार्रवाई की मांग
वार्ड नंबर 6 के पार्षद संजीव कुमार ने कहा कि प्रिंसिपल मोहम्मद इमामुद्दीन कई दिनों से ऐसी घटनाएं कर रहे थे और कई अन्य छात्राओं के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया गया है। परिवार और स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी प्रिंसिपल से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी है और आरोपी प्रिंसपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। 


 

Tags - Jharkhand news Giridih Crime news Molestation case School incident Police complaint Breaking news