logo

गिरिडीह : छात्रा से छेड़छाड़ मामले में प्रिंसिपल गिरफ्तार, स्कूल बंद करने की मांग 

GRD0001.jpg

गिरिडीह
जिले के पचंबा में एक प्रिंसिपल की शर्मनाक हरकत सामने आई है। 14 साल की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में आरोपी प्रिंसिपल इमामुद्दीन अंसारी गिरफ्तार कर लिये गये हैं। इससे इलाके में भारी गुस्सा है। स्कूल को बंद करने की मांग लोग कर रहे हैं। 
मिली खबर के मुताबिक पचंबा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा पचंबा थाना क्षेत्र में संचालित एक स्कूल में पढ़ाई करती है। पढ़ाई करने के दौरान स्कूल के प्रिंसिपल इमामुद्दीन अंसारी के द्वारा पिछले कई दिनों से छेड़छाड़ व गलत हरकत किया जा रहा था। लेकिन पीड़ित छात्रा यह बात किसी को बताने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। तंग आकर छात्रा ने घर में ये बात कही तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई और प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया गया। 


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest