logo

सरहुल पर अलर्ट मोड में रहेगी पुलिस, संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी

सरहुल पर अलर्ट मोड में रहेगी पुलिस, संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में सरहुल पर्व को लेकर पुलिस मुख्यालय की स्पेशल ब्रांच ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रिपोर्ट जारी कर प्रशासन को अलर्ट किया है। यह रिपोर्ट सभी जिलों के डीसी और एसपी को भेजी गई है। रिपोर्ट के अनुसार 21 मार्च  को सरहुल मनाया जाएगा, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह अलग-अलग तिथियों में होगा। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसे देखते हुए विवादित और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल और दंडाधिकारी की तैनाती करने का निर्देश दिया गया है। जिलों के एसपी को निर्देश दिया गया है कि जुलूस के दौरान पर्याप्त पुलिस बल और पुलिस वाहनों की व्यवस्था रखें, धर्मिक स्थलों व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर निगरानी बढ़ाये और सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखें। जरूरत पड़ने पर निरोधात्मक कारवाई करने को भी कहा गया है ।