logo

पाकुड़ : मोटरसाइकिल चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, बाइक सहित 3 गिरफ्तार

ert8e5.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद ने बताया कि विशेष छापेमारी दल ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सागर मंडल, कुलदीप मंडल और इनके साथ ही पुलिस ने चंदन कुमार राय उर्फ साजन को भी पकड़ लिया है, जो जिला पाकुड़ का रहने वाला है।  पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देशानुसार, अनुमंडल पुलिस अधिकारी दयानंद आजाद के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्य और गुप्तचर सहयोग से की गई छापेमारी के दौरान ये सभी अभियुक्त निशानदेही स्थल से पकड़े गए। तीनों अभियुक्तों ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पूछताछ और कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई मालपहाड़ी (ओपी) थाना क्षेत्र के अलाउद्दीन विश्वास द्वारा 3 अक्टूबर को दर्ज कराए गए चोरी के आवेदन के बाद की गई। अलाउद्दीन ने बताया था कि उनकी हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (गाड़ी संख्या JH16E 2652) 3 अक्टूबर की शाम उनके घर के सामने से चोरी हो गई थी।


 

Tags - pakur news updates latest pakur News pakur Updates pakur news updates latest latest Jharkhand news updates latest pakur news latest pakur news updates latest pakur updates pakur news in hindi