logo

Ranchi : वार्ड पार्षद पति की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने बिल्डर को पकड़ा, पूछताछ जारी

SSP1.jpg

रांची: 

राजधानी रांची स्थित हिंदपीढ़ी थानाक्षेत्र अंतर्गत सेकेंड स्ट्रीट में वार्ड संख्या-17 की पार्षद शबाना खातून के पति रिंकू खान की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पुछताछ के लिए मुर्शीद नाम के बिल्डर को हिरासत में लिया है। पुलिस मुर्शीद के अलावा 2 अन्य लोगों से भी  मिली जानकारी मुताबिक पुलिस को प्रारंभिक जांच में हत्या से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस इसी दिशा में जांच को आगे बढ़ा रही है। 

SSP ने एसआईटी का गठन किया
घटना को लेकर एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने एक एसआईटी का गठन किया है। सिटी एसपी अंशुमान कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। टीम ने जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि हत्या की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक ही दिशा से 2 बाईक में सवा 4 लोग आ रहे हैं। इसी बीच पीछे से आ रही बाईक में बैठा एक व्यक्ति आगे चल रही बाइक में बैठे व्यक्ति पर गोलियां चलाता है। 

पुलिस 3 लोगों से कर रही पूछताछ
घटना शनिवार देर शाम तकरीबन 7 बजकर 45 मिनट की है। कहा जा रहा है कि अपराधी रिंकू खान को गोली मारने के बाद लेक रोड की तरफ फरार हो गये। अपराधियों ने रिंकू खान पर 4 गोलियां चलाई । पुलिस को ्ंदेशा है कि अपराधियों ने रेकी करते हुए घटना को अंजाम दिया। हत्या से पहले रिंकू बिल्डर मुर्शीद के घर से निकला था और अपने घर लौट रहा था।