द फॉलोअप डेस्क
पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने मंगलवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार से मुलाकात की। इनकी यह मुलाकात नई दिल्ली स्थित रेल भवन में आयोजित की थी। इस अवसर पर उन्होंने पलामू संसदीय क्षेत्र अंतर्गत रेलवे से जुड़े महत्वपूर्ण परियोजनाओं और रेलवे कनेक्टिविटी में सुधार सहित कई मांगों पर विस्तृत चर्चा की।

किन-किन मांगों को रखा गया -
1. बरवाडीह-चिरिमिरी-अंबिकापुर तक रेलवे लाइन निर्माण ।
2.गया-रफीगंज-इमामगंज-डालटनगंज रेलवे लाइन निर्माण।
3. डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन करने।
4. वन्दे भारत ट्रेन को रांची से लोहरदगा, डालटनगंज, गढ़वा रोड़ एवं जपला होते हुए वाराणसी तक चलाया जाए।
5. वन्दे भारत ट्रेन UPCOMING टाटा-वाराणसी को डालटनगंज, गढ़वा रोड़ एवं जपला होते हुए वाराणसी तक चलाया जाए।
6. वर्षों से पलामू संसदीय क्षेत्र के लोगों की यह मांग रही है कि उन्हें राजधानी एक्सप्रेस/गरीब रथ से दिल्ली जाने के लिए प्रतिदिन सुविधा उपलब्ध हो। वर्तमान में प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयाग राज के आगे रेलवे ट्रैक पर गाड़ियों का लगातार आवागमन है और राजधानी/गरीब रथ लगभग एक समय पर प्रयागराज पहुंचती है। इसलिए राजधानी को प्रतिदिन उस रूट पर चला पाने में अत्यधिक कठिनाई होती है। इसलिए राजधानी एक्सप्रेस को गढ़वा रोड़, नगर उंटारी, मिर्जापुर होकर तीन दिन चलायी जाए।
7. गढ़वा टाउन रेलवे स्टेशन से गढ़वा रोड़ वाया डालटनगंज होते हुए रांची तक प्रतिदिन शाम-सुबह नई मेमू ट्रेन का परिचालन करायी जाय।
8. रांची नई दिल्ली गरीब रथ ट्रेन 12877/12878 सप्ताह में तीन दिन चलती है उसे 6 दिन चलाया जाए ।
9. हावडा जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 11447/11448 का विस्तार मुबंई तक किया जाए।
10. मेराल ग्राम स्टेशन पर सिंगरौली पटना एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13349/13350 का ठहराव दिया जाय। साथ ही उक्त ट्रेन का परिचालन पूर्व की समय सारणी के अनुसार ही चलाने की मांग यात्रियों के द्वारा लगातार की जा रही है।
11. रांची चोपन ट्रेन संख्या 18631/18632 का मेराल स्टेशन पर ठहराव दिया जाए।
12. हावड़ा भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13025/13026 का नगर उटारी स्टेशन पर ठहराव दिया जाय।
13. रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18635/18636 का सिगसिगी रेलवे स्टेशन पर ठहराव।
14. सिंगरौली पटना एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13349/13350 का सिगसिगी रेलवे स्टेशन पर ठहराव।
15. पलामू एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13347/13348 का रजहरा स्टेशन पर ठहराव।
16. मंदार रांची स्पेशल ट्रेन संख्या 09619/09620 जो वाया डालटनगंज होकर जयपुर तक जाती है। उक्त ट्रेन को नियमित किया जाए।
17. चोपन से देवघर वाया डालटनगंज होकर बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए ट्रेन चलायी जाए।
18. कोलकता अहमदाबाद ट्रेन संख्या 19413/19414 डालटनगंज होकर सप्ताह में एक दिन उज्जैन वाया अहमदाबाद तक चलती हैं। उक्त ट्रेन का परिचालन सप्ताह में दो दिन किया जाए।
19. हरिहरगंज बाजार एवं छतरपुर बाजार में टिकट आरक्षण केन्द्र की स्थापना की जाए।
20. पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत बने हुए सभी LHS/RUB या बन रहे LHS/RUB में पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए। बरसात के दिनों में पानी भर जाने से आवागमन में जनता को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। LHS/RUB के डिजाइन में परिवर्तन करने की आवश्यकता है। साथ ही नगर उटारी में नगर उटारी भवनाथपुर रोड़ में नवनिर्मित LHS/RUB सफल नहीं होने के कारण उक्त स्थान पर ROB बनाने की आवश्यकता है।
21. पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत चयनित अमृत भारत स्टेशनों पर पुनर्विकास कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। इसका कार्यान्यवन तेज किया जाए।