logo

पद्म श्री 2026 की घोषणा : गुमनाम नायकों को मिला सम्मान, इन 45 हस्तियों को पुरस्कार

जो्ोस.jpg

द फॉलोअप डेस्क
केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार हर वर्ष कला, समाज सेवा, शिक्षा, साहित्य, विज्ञान, चिकित्सा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को प्रदान किए जाते हैं। इस वर्ष खास बात यह है कि कई ऐसे गुमनाम नायकों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है, जिन्होंने बिना किसी प्रचार के समाज के लिए असाधारण कार्य किए। कर्नाटक के अंके गौड़ा और महाराष्ट्र की आर्मिडा फर्नांडीज को इसी श्रेणी में पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा।


इसी तरह मध्यप्रदेश के भगवदास रैकवार और जम्मू-कश्मीर के बृज लाल भट को भी गुमनाम नायकों की श्रेणी में पद्म श्री सम्मान मिलेगा। छत्तीसगढ़ की बुदरी थाती, ओडिशा के चरण हेम्ब्रम, उत्तर प्रदेश के चिरंजी लाल यादव और गुजरात के धार्मिकलाल चुन्नीलाल पंड्या भी इस सूची में शामिल हैं। सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार, इस वर्ष कुल 45 व्यक्तियों को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ये सभी अपने-अपने क्षेत्र में वर्षों से समाज के लिए योगदान दे रहे हैं।


पद्म श्री पुरस्कार 2026 पाने वाले सम्मानितों की सूची

अंके गौड़ा

आर्मिडा फर्नांडीज

भगवदास रैकवार

भिखल्या लडकिया धिंडा

बृज लाल भट

बुदरी थाती

चरण हेम्ब्रम

चिरंजी लाल यादव

धार्मिकलाल चुन्नीलाल पंड्या

गफरुद्दीन मेवाती जोगी

हैली वार

इंदरजीत सिंह सिद्धू

के. पाजनिवेल

कैलाश चंद्र पंत

खेमराज सुंद्रियाल

कोल्लक्कयिल देवकी अम्मा जी

कुमारासामी थंगराज

महेंद्र कुमार मिश्रा

मीर हाजीभाई कासमभाई

मोहन नगर

नरेश चंद्र देव वर्मा

निलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला

नूरुद्दीन अहमद

ओथुवार तिरुथानी स्वामिनाथन

पद्मा गुरमेट

पोखिला लेकथेपी

पुन्नियामूर्ति नटेसन

आर. कृष्णन

रघुपत सिंह

रघुवीर तुकाराम खेड़कर

राजस्थापति कलियप्पा गौंडर

राम रेड्डी ममिडी

रामचंद्र गोडबोले एवं सुनीता गोडबोले

एस. जी. सुशीलम्मा

संगयुसांग एस. पोंगेनर

शफी शौक

श्रीरंग देवबा लाड

श्याम सुंदर

सिमांचल पात्रो

सुरेश हनगावाड़ी

तागा राम भील

तेची गुबिन

तिरुवारुर भक्तवत्सलम

विश्व बंधु

युमनाम जत्रा सिंह