logo

महिला आरक्षण बिल पारित नहीं होना मतलब विपक्षी दल महिला विरोधी है- पूर्णिमा साहू

purnima_on_women_empowerment_act.jpg

जमशेदपुर
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित नहीं हो पाने को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने कांग्रेस समेत इंडिया अलायंस को महिला विरोधी बताया है. उन्होंने कहा सदन में विपक्ष का ऐसा आचरण पहले कभी देखने को नहीं मिला. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों ने पूरे देश की मातृशक्ति का अपमान किया है. इससे उनकी महिला विरोधी मानसिकता उजागर हुई है.

उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में इसी विधेयक को समर्थन देकर पारित किया गया था, लेकिन जब इसे लागू करने का समय आया तो विपक्ष ने षड्यंत्र कर पीछे हटने का काम किया. यह दर्शाता है कि विपक्षी दल नारी शक्ति के अधिकारों और हितों से अधिक अपने राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता दे रहे हैं. पूर्णिमा साहू ने आगे कहा कि महिला आरक्षण बिल देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इसे भी राजनीतिक लाभ-हानि के तराजू में तौल रहे हैं.

 

Tags - Women Reservation Bill purnima Sahu on Women Reservation Bill Women Reservation Bill not passed opposition is anti women latest Women Reservation Bill news Women Empowerment Act