logo

Assembly Elections : रांची से नवीन जायसवाल होंगे बीजेपी के उम्मीदवार, इन सीटों पर भी प्रत्याशी तय, यहां देखिये लिस्ट

रांची से नवीन जायसवाल होंगे बीजेपी के उम्मीदवार, इन सीटों पर भी प्रत्याशी तय, यहां देखिये लिस्ट

रांची 

बीजेपी ने छह सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार तय कर दिये हैं। कुछ ही देर में इसकी घोषणा कर दी जायेगी। अब तक की खबर के मुताबिक जमशेदपुर पूर्वी से रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास चुनाव लडेंगी। वहीं सिमरिया से उज्जवल दास को उम्मीदवार बनाया गया है। उज्जवल दास को केशव दास का टिकट काटकर उम्मीदवार बनाया गया है। चाईबासा से गीता बलमुचू, कांके से जीतू चंदन राम, रांची से नवीन जायसवाल और हटिया से अजय नाथ शाहदेव उम्मीदवार होंगे। 

 

Tags - Assembly Elections Elections Jharkhand News Election News