logo

आज हो सकता है नगर निकाय चुनाव का ऐलान, 23 फरवरी को मतदान की संभावना, आचार संहिता लागू

आज हो सकता है नगर निकाय चुनाव का ऐलान, 23 फरवरी को मतदान की संभावना, आचार संहिता लागू

द फॉलोअप डेस्क
राज्य में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को लेकर आज बड़ा ऐलान हो सकता है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी आज 27 जनवरी को अपराह्न 2 बजे रातू रोड स्थित निर्वाचन कार्यालय में प्रेस को संबोधित करेंगी। निर्वाचन आयोग द्वारा बुलाई गई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को नगर निकाय चुनाव की घोषणा से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान राज्य में नगर निकाय चुनाव की तिथियों की घोषणा की जा सकती है। हालांकि जो जानकारी है उसके मुताबिक 23 फरवरी को मतदान हो सकता है। यदि आज चुनाव कार्यक्रम घोषित होता है, तो उसी के साथ राज्य में आदर्श आचार संहिता भी तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगी।  


नगर निकाय चुनाव को लेकर लंबे समय से राजनीतिक सरगर्मी तेज है। सभी प्रमुख राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं और संभावित प्रत्याशियों की गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयुक्त की यह प्रेस वार्ता बेहद अहम मानी जा रही है। चुनाव की घोषणा के बाद चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं आचार संहिता लागू होने के बाद सरकार और प्रशासन पर कई तरह की पाबंदियां भी लागू होंगी। फिलहाल सभी की निगाहें आज दोपहर 2 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं, जिसमें यह साफ हो जाएगा कि राज्य में नगर निकाय चुनाव की औपचारिक शुरुआत आज से होती है या नहीं।