logo

JMM में शामिल हुए BJP और बसपा के 100 से अधिक लोग, सीएम हेमंत रहे मौजूद

JMM में शामिल हुए BJP और बसपा के 100 से अधिक लोग, सीएम हेमंत रहे मौजूद

द फॉलोअप डेस्क
गढ़वा में सोमवार को BJP और बसपा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व समाजसेवी JMM में शामिल हो गए। सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गढ़वा आगमन और मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के नामांकन जनसभा के दौरान झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री और मंत्री ठाकुर ने सभी को माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल किया। इस दौरान भाजपा नेत्री अंजली गुप्ता ने भी घर वापसी की। जानकारी हो कि अंजली गुप्ता पूर्व में झामुमो छोड़कर भाजपा में चली गई थी।अंजली के JMM में शामिल होने से BJP को लगा झटका
इसके साथ ही पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गौतम, प्रसिद्ध समाजसेवी सुरेश जायसवाल, भाजपा किसान मोर्चा मेराल के पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिकृष्ण मेहता, रामनरेश पासवान, हीरा पासवान, सीताराम चंद्रवंशी, संजय विश्वकर्मा, रविंद्र चंद्रवंशी, दीपक पासवान, मनोज पासवान, मुनीप पासवान, श्रीराम पासवान, अरविंद पासवान, राजेंद्र चंद्रवंशी, चंद्रेश चंद्रवंशी, नंद पासवान, मनी मेहता, रामजी पासवान, रंका से साधु मेहता, डॉ शमशेर अली, तौहिद अली, रविंद्र राम सहित 100 से अधिक लोगों का नाम शामिल है। सभी ने विधानसभा चुनाव में मंत्री ठाकुर को भारी बहुमत से जीताने का संकल्प लिया है। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री अंजली गुप्ता को झामुमो में शामिल होने से भाजपा को करारा झटका लगा है।

Tags - BJP BSP JMM CM Hemant Soren  Jharkhand News Jharkhand latest News