logo

इस्लाम नगर में पीएम आवास के आवंटन के लिए 25 अप्रैल को होगी लॉटरी, लाभुकों की सूची जारी

1368.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची नगर निगम ने इस्लाम नगर में नवनिर्मित पीएम आवास अब गुलजार होंगे। यह आवास लाभुकों के बीच वितरित किए जाएंगे। आवासों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से होना है। इसको लकर रांची नगर निगम ने तैयारी कर ली है। 25 अप्रैल को यह लॉटरी संगम गार्डेन मोरहाबादी में होगी। निगम की ओर से आवेदकों को कहा गया है कि वे सुबह 9 बजे तक अपने साथ वोटर आईडी कार्ड या आधार कार्ड लेकर आएं, उपस्थिति दर्ज कराएं।

21 अप्रैल तक कर सकते हैं आपत्ति
निगम के सहायक नगर आयुक्त की ओर से सूचना जारी करते हुए कहा कि वैसे आवेदक जिन्होंने 20 हजार रुपए निगम कार्यालय में जमा  किया है, उसकी सूची वेबसाइट पर जारी कर कर दी गई है। बताते चलें कि कुल 283 लाभुकों की सूची निगम ने जारी की है। हालांकि की जानकारी के अनुसार 291 लाभुकों को आवास दिया जाना है। मगर 20 हजार रुपए जमा नहीं करने के कारण 283 लोगों के बीच ही लॉटरी होगी। हालांकि, निगम के सहायक आयुक्त ने कहा है कि जिन आवेदकों को किसी प्रकार की आपत्ति हो तो 21 अप्रैल 2023 तक निगम कार्यालय में आवेदन के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

चार किश्त में देना है 50 हजार रुपए
स्लामनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 291 लाभुकों के बीच लॉटरी के माध्यम से आवास दिया जाना है। आवास के लिए नगर निगम की ओर से लाभुकों को एकमुश्त राशि 50,000 जमा करने कहा गया था। मगर लाभुकों का कहना था कि वे एकमुश्त राशि देने में असमर्थ हैं। इसके बाद स्थानीय वार्ड 16 की पार्षद नाजिमा रजा के हस्तक्षेप के बाद आपसी समझौता हुआ। तय हुआ यह राशि चार किस्तों में दी जाएगी। पहली किस्त के रूप में 20,000 रुपए देने होंगे। इसके बाद शेष 10-10 हजार रुपए की किस्त में नगर निगम को देना तय हुआ है ऐसे में जिन लाभुकों ने 20 हजार रुपए पहली किस्त के रूप में निगम को दे दिया है उसका नाम लॉटरी सूची में डाला गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT