logo

आज BJP की सदस्यता लेंगे लोबिन हेंब्रम, भाजपा प्रदेश कार्यालय में होना है मिलन समारोह

आज BJP की सदस्यता लेंगे लोबिन हेंब्रम, भाजपा प्रदेश कार्यालय में होना है मिलन समारोह

द फॉलोअप डेस्कः
बोरियो के पूर्व झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में इसके लिए मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया है। जहां लोबिन हेंब्रम भाजपा का दामने थामेंगे। इस दौरान भाजपा के कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि लोबिन हेम्ब्रम की गिनती राज्य के सशक्त आदिवासी नेता के रूप में होती है। एक माह पहले ही स्पीकर न्यायाधिकरण ने दल-बदल मामले में सुनवाई के बाद उनकी सदस्यता खत्म कर दी थी। इससे पहले झामुमो ने पार्टी लाइन से हटकर राजमहल सीट से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने की वजह से उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। अब एक बड़ा फैसला लेते हुए लोबिन भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। बता दें कि कल ही झामुमो के दिग्गज नेता चंपाई सोरेन ने भी भाजपा की सदस्यता ली है। उनके साथ सैकड़ों समर्थकों ने भी भाजपा का दामन थामा है। 

Tags - BJP BJP News Lobin Hembram JMM MLA Lobin Borio MLA Lobin