द फॉलोअप डेस्क
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा रविवार को सपरिवार झारखंड के देवघर पहुंचे। एयरपोर्ट पर देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने उनका स्वागत किया। वहां से उपराज्यपाल बाबा मंदिर के लिए रवाना हुए। मंदिर में सपरिवार उन्होंने विधि विधान से बाबा बैद्यनाथ की पूजा की। पूजा समाप्ति के बाद डीसी ने उन्हें बाबा बैद्यनाथ की प्रतीक चिन्ह भी भेंट की। इधर, उपराज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था थी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT