logo

रांची सिविल कोर्ट के वकील काला बिल्ला लगाकर कर रहे कार्य, ये है कारण

1297.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची सिविल कोर्ट के वकील मंगलवार को काला बिल्ला लगाकर न्यायिक कार्य कर रहे हैं। इस संबंध में रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय विद्रोही ने बताया कि इस आंदोलन में सभी वकीलों का पुरजोर समर्थन मिला है। दरअसल एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर सभी अधिवक्ता काला बिल्ला लगाकर न्यायिक कार्य कर रहे हैं इसको लेकर संजय विद्रोही ने कहा कि हम सरकार, बार काउंसिल ऑफ झारखंड और बार काउंसिल ऑफ इंडिया को यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि अधिवक्ताओं के हितों के लिए काम करने वाली सभी संस्थाओं को एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के लिए एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। बताते चलें कि इससे पूर्व काला बिल्ला लगाकर कार्य करने का निर्णय रांची जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में हुआ था।