लातेहार
लातेहार जिले में एक प्रेमी युगल का विवाह अदालत के आदेश पर गुरुवार को पुलिस सुरक्षा के बीच हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न कराया गया। यह शादी अंबाकोठी स्थित प्राचीन देवी मंडप में कराई गई, जहां पुजारी दिलीप शुक्ला ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ दोनों का विवाह कराया। इस दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले सात वर्षों से साथ रह रहे थे और उनका एक बेटा भी है।

लंबे समय से था प्रेम प्रसंग
जानकारी के अनुसार, चंदवा थाना क्षेत्र की सीमा कुमारी ने रामपाल गंझू के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और वे साथ रह रहे थे, लेकिन आरोपी के परिवार ने उन्हें स्वीकार करने से इंकार कर दिया। इसके बाद मामला अदालत पहुंचा। बाद में सीमा कुमारी ने आपसी सहमति से विवाह कराने के लिए आवेदन दिया, जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों को शादी करने का निर्देश दिया।