द फॉलोअप डेस्क
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा तैयार किए गए राज्य स्तरीय खेलो झारखंड 2023 -24 के वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। राज्य के सरकारी स्कूलों के बच्चों के बीच होने वाली इस प्रतियोगिता का कैलेंडर राज्य परियोजना निदेशक किरण पासी की ओर से जारी किया गया है। इवेंट के आयोजन को लेकर कैलेंडर की कॉपी जेएसएसपीएस के सीईओ, खेलकूद विभाग के सचिव, झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव को दी गई है। यह स्पोर्ट्स इवेंट 01 नवंबर से शुरू होकर 23 जनवरी 2024 तक चलेगा। रांची के खेलगांव सहित अन्य स्थान पर प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। कुल 18 खेलों में राज्य के 25416 प्रतिभागी शामिल होंगे।

ये खेल होंगे आयोजित
एथलेटिक्स, तीरंदाजी, हॉकी, जूडो ताइक्वांडो, मुक्केबाजी, कबड्डी, कुश्ती, कराटे वुशू, शतरंज, वॉलीबॉल, खो-खो, फुटबॉल, बैडमिंटन, बैंड प्रतियोगिता, योग, साइकिलिंग और क्रिकेट।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT