logo

JSCA  ने तत्काल प्रभाव से BDCA को किया निलंबित, अब 5 सदस्यीय कमेटी करेगी देखरेख

1469.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने बोकारो जिला क्रिकेट संघ (BDCA) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैजेएससीए की ओर से बीडीसीए को निलंबित करने के विभिन्न कारण बताए गए हैं। इसमें कहा गया है कि बीडीसीए के कुछ पदाधिकारियों के इस्तीफे के कारण खराब स्थिति हुई है। खिलाड़ियों के चयन में अनियमितता का आरोप लगा है। दूसरी ओर संबंधित पहलुओं की जांच के लिए जेएससीए द्वारा गठित जांच समिति के अध्यक्ष ने बीडीसीए के दस्तावेज की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है। समिति ने जेएससीए से उक्त मामले में उचित कदम उठाने का अनुरोध किया है

अगले आदेश तक कमेटी करेगी कार्य
बोकारो जिला में क्रिकेट से संबंधित गतिविधियों के संचालन के लिए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी अगले आदेश तक
बोकारो जिला में क्रिकेट से संबंधित सभी गतिविधियों का संचालन करते रहेगी। मालूम हो कि बोकारो जिला क्रिकेट संघ पर आरोप है कि उनके द्वारा स्थानीय प्रतिभावान खिलाड़ियों की अनदेखी होती है जाली दस्तावेज तैयार कर बाहर के खिलाड़ियों से पैसे लेकर क्रिकेट टीम में उनका चयन किया जाता है। इस कार्य में संघ के अलावा राज्य क्रिक्रेट संघ के पदाधिकारियों के भी शामिल होने का आरोप है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT