रांची
प्रभात खबर के पत्रकार विश्वत सेन का मोबाइल गुम हो गया है। इस बाबत उन्होंने खेलगांव थाने में एफआइआर दर्ज करायी है। एफआइआर के 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उनका मोबाइल नहीं ढूंढ सकी है। एफआइआर में उन्होंने कहा है कि उनका घर खटंगा के रामलाल भट्टा के पास है। 15 अगस्त को खेलगांव अपार्टमेंट के पास के सखुआ वन में मेरा मोबाइल गुम हो गया।

सेन ने कहा, मुझे अंदेशा है कि यह मोबाइल जिस किसी को भी मिलेगा वो मेरे मोबाइल में इंस्टॉल जरूरी एप्स का बेजा इस्तेमाल कर आर्थिक और पेशागत नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। उसमें जरूरी एप्स के साथ उसके स्टोरेज में आवश्यक दस्तावेज भी हैं। आग्रह है कि मेरा मोबाइल तलाशने के साथ मोबाइल नंबर की रिकवरी के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करें।
