logo

नेमरा में कल सुबह 10 बजे तक उपलब्ध हो जाएगा जियो का नेटवर्क

WhatsApp_Image_2025-08-04_at_19_26_14.jpeg

द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित नेमरा गांव के आसपास मोबाइल नेटवर्क नहीं है। गांव के पास ही बीएसएनएल का एक मात्र टावर है। जिसकी क्षमता बहुत ही कम है। इस कारण नेमरा के पास पहुंचने पर मोबाइल नेटवर्क ब्लैंक हो जाता है। नेमरा गुरुजी का पैतृक गांव है। पांच अगस्त को वहां गुरुजी की अंत्येष्टि होगी। इसमें हजारों की संख्या में गुरुजी के समर्थकों, नेताओं, अधिकारियों को पहुंचने की संभावना है। लेकिन इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं होने की वजह से उत्पन्न परेशानी को दूर करने के लिए रामगढ़ जिला प्रशासन ने जियो कंपनी(रिलायंस जिओ इन्फोकॉम लिमिटेड) के स्थानीय अधिकारियों को अविलंब नेटवर्क स्थापित करने का आदेश दिया है। इसके बाद जियो कंपनी की ओर से सेल ऑन व्हील्स (COW) सिस्टम के तहत टावर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पांच अगस्त की सुबह 10 बजे तक नेमरा में जिओ का इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध करा दिया जाएगा। सेल ऑन व्हील्स सिस्टम के तहत वैसे क्षेत्रों में तत्काल इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध करायी जाती है, जहां पहले से मोबाइल टावर उपलब्ध नहीं होता है।

Tags - Guruji's native village Nemra no mobile network Jio is installing towers towers started being installed under cow system Jharkhand last rites on August 5