logo

Jharkhand Weather Upadate : कोहरा छंटेगा, गिरेगा पारा; झारखंड में 11 जनवरी से सताएगी सर्दी

कोहरा छंटेगा, गिरेगा पारा; झारखंड में 11 जनवरी से सताएगी सर्दी

द फॉलोअप डेस्कः
राजधानी रांची सहित पूरे राज्य का मौसम इनदिनों स्थिर नहीं है। कभी बहुत ज्यादा ठंड तो कभी धूप खिलते ही गर्मी का अहसास। जबकि शाम ढलते ही सर्दी कहर बरपाना शुरू कर देती है। ऐसा पिछले 7-8 दिनों से हो रहा है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का कहना है कि बादल छंटने के बाद तापमान में कमी होगी और 11 जनवरी के बाद एक बार फिर न्यूनतम तापमान में कमी होगी। मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। रिम्स व सदर अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। 

येलो अलर्ट जारी 
दूसरी ओर राज्य के उत्तरी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह व साहेबगंज में कहीं कहीं घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है और इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी में 10 जनवरी को आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। 11 और 12 जनवरी को सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा जबकि मौसम शुष्क बना रहेगा। 

कैसा रहा पिछले 24 घंटे का मौसम 
पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य के उत्तरी हिस्से में कहीं कहीं घना कोहरा छाया रहा। दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां और निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, बोकारो में मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहा। अधिक अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का रिकॉर्ड किया गया।