logo

बड़ी खबर : झारखंड की सलीमा टेटे बनीं भारतीय महिला हॉकी टीम की नई कप्तान

a709.jpeg

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

झारखंड की सलीमा टेटे को भारतीय महिला हॉकी टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। हॉकी इंडिया ने इस बात की जानकारी दी है। इंग्लैंड और बेल्जियम के खिलाफ 22 मई से 9 जून के बीच खेले जाने वाले एफआईएच प्रो लीग 2023-24 के लिए सलीमा टेटे को टीम की कमान सौंपी गई है। नवनीत कौर टीम की उप-कप्तान बनाई गई हैं। नई कप्तान सलीमा टेटे की अगुवाई में ये टीम 22 से 26 मई तक बेल्जियम और फिर 1 जून से 9 जून के बीच इंग्लैंड का दौरा करेगी। गौरतलब है कि झारखंड के सिमडेगा जिले की रहने वालीं सलीमा टेटे जनजातीय आदिवासी समुदाय से आती हैं। बांस की स्टिक से प्रैक्टिस करने से शुरू कर ओलंपिक तक पहुंचने में सलीमा टेटे की जिंदगी काफी मुश्किलों और संघर्षों से भरी रही है। 

गौरतलब है कि 24 सदस्यीय इस टीम में सलीमा टेटे और नवनीत कौर के अलावा पूर्व कप्तान और गोलकीपर सविता पुनिया, बिच्चू देवी खारीबाम, निकी प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, मोनिका, ज्योती छेत्री, महिमा चौधरी, बैष्णवी विट्ठल फाल्के, नेहा, ज्योति, बलजीत कौर, मनीषा चौहान, लाल रेम्सियामी, मुमताज खान, संगीता कुमारी, दीपिका, शर्मिला देवी, प्रीति दुबे, वंदना कटारिया, सुनेलिता टोप्पो और दीपिका सोरेंग शामिल है। हॉकी प्रेमी जियो सिनेमा और स्पोर्ट्स-18 पर सभी मुकाबले देख सकते हैं।

 

बाबूलाल मरांडी ने दी बधाई

झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान बनाये जाने पर सलीमा टेटे को बधाई दी है। बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि झारखंड की बेटी, सिमडेगा निवासी सलीमा टेटे को भारतीय महिला हॉकी टीम का कप्तान बनाने जाने की हार्दिक बधाई। आपकी इस अतुलनीय उपलब्धि पर समस्त झारखंड वासियों को गर्व है। ईश्वर से आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूंम। आप देश एवं राज्य का नाम यूं ही ऊंचाइयों पर ले जाती रहें। 

Tags - Salima TeteHockey IndiaWomen Hockey TeamJharkhand NewsSports News