logo

मनीष रंजन समेत 3 IAS अधिकारियों को झारखंड सरकार ने सौंपा अतिरिक्त प्रभार

मनीष रंजन समेत 3 IAS अधिकारियों को झारखंड सरकार ने सौंपा अतिरिक्त प्रभार

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड सरकार ने तीन आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार दिया है। भू राजस्व विभाग के सचिव मनीष रंजन को भवन निर्माण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं नगर विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर को भू-राजस्व विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। जबकि अरवा राजकमल को मुख्यमंत्री के सचिव के साथ नगर विकास विभाग की भी जिम्मेवारी दी गयी है। कार्मिक ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।