logo

गिरिडीह : झारखंड बिजली वितरण निगम के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

रवव.jpg

गिरिडीह
गिरिडीह जिले के JBVNL के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में गोदाम में रखे कई उपकरण और बिजली से जुड़ी सामग्री जलकर पूरी तरह राख हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस घटना में एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग लगते ही पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद विभागीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

Tags - Jharkhand electricity board fire JBVNL godown fire Ranchi fire incident short circuit fire Jharkhand electricity store fire damage Jharkhand Fire Incident JBVNL Breaking News Ranchi Accident Investigation