logo

झारखंड-बिहार के वांटेड नक्सली विवेक यादव की गोली मारकर हत्या, 13 लाख का था इनामी

moist1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
बिहार के गया में बिहार-झारखंड के वांटेड माओवादी विवेक यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। विवेक पर झारखंड में 10 लाख और बिहार में 3 लाख का इनाम था। नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के बिहार झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी और मध्य बिहार जोनल कमेटी में शीर्ष नक्सली लीडर में शामिल विवेक यादव लंबे अरसे से सक्रिय था। बिहार झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी और मध्य बिहार जनरल कमेटी के प्रभारी संदीप यादव के मारे जाने के बाद नक्सली गतिविधियों के संचालन में इसकी अहम भूमिका होती थी।

गौरतलब है कि मंगलवार को गया जिले के डुमरिया थाना अंतर्गत मंझौली के टेकरा खुर्द गांव के समीप जंगल में विवेक का शव पाया गया। जिसकी गोली मारकर हत्या की की गई थी। माना जा रहा है कि नक्सलियों के आपसी वर्चस्व की लड़ाई में विवेक यादव को गोली मारी  होगी। इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार को शव बरामद हुआ था, उसकी पहचान बिहार-झारखंड का कुख्यात माओवादी विवेक यादव के रूप में हुई है।