द फॉलोअप डेस्क
झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन की ओर से 19 अप्रैल को झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। बंद की पूर्व संध्या पर मंगलवार की शाम छात्रों ने मशाल जुलूस निकालकर अपनी एकजुटता दिखाई जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक गए और झारखंड बंद का आह्वान किया। छात्रों का कहना है कि 60-40 नियोजन नीति का विरोध तब तक नहीं थमेगा, जबतक हमारी मांग पूरी नहीं होती। छात्रों ने 1932 खतियान लागू करने की मांग की। बताते चलें कि 60-40 नियोजन नीति के विरोध में छात्र संगठनों का 72 घंटे का आंदोलन सोमवार से ही शुरू हो गया। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास घेरने काफी संख्या में छात्र पहुंचे थे, वे बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे जिसके कारण पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। इसके बाद छात्र पीछे हटे थे।

बंद को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के कड़े रहेंगे इंतजाम
छात्र संगठनों की ओर से बुलाए गए झारखंड बंद को देखते हुए रांची सहित पूरे राज्य में सुरक्षा कड़े इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के अनुसार करीब पांच हजार से अधिक जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गयी है। पुलिस मुख्यालय की ओर से झारखंड बंद को लेकर सभी एसपी को अलर्ट जारी करते हुए बंद के दौरान विशेष सर्तकता बरतने को कहा है। बंद के दौरान किसी भी जिले में ट्रैफिक व्यवस्था पर कोई असर ना पड़े, इसके लिए भी विशेष निर्देश दिए गए हैं।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT