logo

जामताड़ा : घर से अगवा कर इंटर की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल

WhatsApp_Image_2026-05-29_at_7_12_06_PM.jpeg

​जामताड़ा
जामताड़ा जिले के कुंडहित थाना क्षेत्र में एक नाबालिग इंटर की छात्रा को उसके घर से जबरन अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के आवेदन पर दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
​रात के अंधेरे में दिया वारदात को अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार, घटना की रात आरोपी राजा लोहार और राहुल लोहार ने पीड़िता के घर में जबरन प्रवेश किया। वे नाबालिग छात्रा को डरा-धमका कर उसके घर से उठा ले गए। आरोपी उसे पास ही स्थित शीला नदी के किनारे ले गए, जहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद दोनों आरोपी पीड़िता को बेसुध हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। 
​त्वरित ऐक्शन में पुलिस, विशेष टीम ने दबोचा
पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और अपने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके तुरंत बाद परिजनों ने कुंडहित थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों के खिलाफ थाना कांड संख्या 22/26 दर्ज कर एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों, राजा लोहार और राहुल लोहार को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण और उपचार के लिए जामताड़ा अस्पताल भेजा है, जहाँ उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
 

Tags - Jamtara Kundhit Jharkhand Crime Police Action Crime News